नेहा धूपिया से शादी रचाने से पहले इस ''बैली डांसर'' को डेट कर चुके है अंगद बेदी

5/11/2018 11:37:52 AM

मुंबई: एक्टर अंगद बेदी ने कल ही एक्ट्रेस नेहा धूपिया शादी रचा ली हैं। दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई। फिल्ममेकर करन जौहर ने एक फोटो शेयर कर नेहा और अंगद की शादी को कन्फर्म किया। नेहा और अंगद ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शादी की फोटो शेयर की है। वैसे, अंगद बेदी जितना फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं, उतना ही टॉकिंग प्वाइंट लव रिलेशनशिप भी रहा। 

 

PunjabKesari


अंगद बेदी दिसंबर, 2016 में अपने बेस्ट फ्रेंड युवराज सिंह की शादी में नोरा फतेही के साथ पहुंचे थे। खास बात ये थी कि यहां अंगद ने नोरा को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर लोगों से इंट्रोड्यूस कराया था। वहीं नवंबर, 2017 में वो जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी के रिसेप्शन में नेहा धूपिया के साथ नजर आए थे।

 

PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंगद बेदी से नोरा फतेही की मुलाकात 2015 में गोवा में हुई थी। जब एक इंटरव्यू में अंगद से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि नोरा और वे अभी एक-दूसरे को जानने में लगे हुए हैं। उन्होंने नोरा को एक लवली गर्ल बताया था। साथ ही उनके काम और पॉजिटिविटी की तारीफ की थी।

 

PunjabKesari


अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। उन्होंने 'फालतू' (2011), उंगली (2014), पिंक (2016), डियर जिंदगी (2016), टाइगर जिंदा है (2017) और सूरमा (2018) (अपकमिंग) जैसी फिल्मों में काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News