साउथ की इस फिल्म में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
3/29/2018 7:19:35 PM
मुंबईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जलवा 75 साल की उम्र पार करने के बाद भी बरकरार है। 102 नॉटआउट में एक अलग ही अंदाज में नजर आनेवाले अमिताभ ने अब साउथ इंडिया का भी रुख किया है। बिग भी ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि वह साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘से रा नरसिम्हा रेड्डी’ में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग गुरुवार से हैदराबाद में शुरू हो गई है।
इस फिल्म में अमिताभ सिर्फ कैमियो रोल कर रहे हैं। वे हाल ही में इसकी शूटिंग के लिए हैदराबाद में थे। चिरंजीवी की इस फिल्म का नाम है सई रा नरसिम्हा रेड्डी। इस फिल्म की कहानी स्वतंत्रता सेनानी यू नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है।
T 2757 -సూపర్ స్టార్ చిరంజీవి అదే ఫ్రేమ్ లో ఒక గౌరవం ఉండాలి pic.twitter.com/E2R2xKnm2C
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 28, 2018
अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया। इस लुक में अमिताभ बच्चन लंबे ग्रे बाल और लंबी में दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। हैदराबाद रवाना होने से पहले अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा था, डियर चिरंजीवी मैं आपकी गुजारिश पर गेस्ट अपीरियरेंस रोल के लिए हैदराबाद रवाना हो रहा है। मैं इतिहास के सबसे बहादुर किरदार को निभाने जा रहा हूं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी व चंद्रशेखर को सौंपा ये दायित्व
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Lok Sabha Election 2024: अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, सीईसी की बैठक में नहीं हुई चर्चा