तबीयत ठीक होते ही अमिताभ ने FB पोस्ट पर कहा- इसी बहाने अपनों का पता तो चला

3/14/2018 10:20:16 AM

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मंगलवार को जोधपुर में शूटिंग के दौरान तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी। फिलहाल अब खबरे आ रही है कि वो ठीक हैं। हाल ही में अमिताभ ने फेसबुक पर एक मार्मिक पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, ' कुछ कष्ट बढ़ा। डॉक्टर को बुलाना पड़ा। इलाज प्रबल, स्वस्थ हुए नवल, चलो इसी बहाने अपनों का पता तो चला।' 

PunjabKesari

बता दें कि अमिताभ राजस्थान के जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। तभी सेट पर उनकी तबीयत खराब हो गई। ब्लॉग के जरिए उन्होंने भी जानकारी दी है। हालांकि इस बारे में नहीं बताया है कि उन्हें हुआ क्या है। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा आमिर खान, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ नजर आएंगे। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म प्रोडक्शन के तहत फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 1839 के उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है। 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के अलावा अमिताभ बच्चन 102 नॉट आउट की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर होंगे। फिल्म में ऋषि अमिताभ के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News