अल्का याग्निक की बेटी है बेहद स्टाइलिश, पार्टीज में हुक्का-ड्रिंक्स के साथ आई नजर

3/20/2017 4:59:55 PM

 मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक आज 51 साल की हो गई हैं। 20 मार्च, 1966 को कोलकाता में जन्मीं अल्का ने 6 साल की उम्र में आकाशवाणी के लिए गाना शुरू कर दिया था। प्लेबैक सिंगिंग के लिए 7 फिल्मफेयर और 2 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं अल्का ने साल 1989 में नीरज कपूर से शादी की थी और बेटी सायशा को जन्म दिया। 

27 वर्षीय सायशा अंधेरी स्थित रेस्त्रां Boveda Bristro की को-ऑनर हैं। वे इस रेस्त्रां को अपने दो चाइल्डहुड फ्रैंड्स के साथ चलाती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए किया है। वे कई होटल मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ चुकी हैं। ग्लैमर की दुनिया से जुड़े रहने के बावजूद सायशा ने इसमें करियर नहीं बनाया।

 बता दें कि उन्होंने फिल्म स्कूल में एडमिशन लिया, लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आया कि वे एक्टिंग को अपना करियर नहीं बना सकती। उन्होंने मां की राह पर चलते हुए सिंगिंग में भी ट्रेनिंग ली। लेकिन एक दिन की ट्रेनिंग के बाद इसे भी छोड़ दिया। अल्का ने भी बेटी को मन-मुताबिक करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। बाकी स्टार किड्स की तरह सायशा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैमिली-वेकेशन्स के अलावा पार्टीज की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। कुछ फोटोज में वे हुक्का पीती और ड्रिंक्स के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News