पापा महेश भट्ट को Birthday Wish करते हुए आलिया ने शेयर की एेसी फोटो, पहचानना होगा मुश्किल
9/20/2017 2:26:55 PM
मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्ममेकर महेश भट्ट आज 69 साल के हो गए हैं। जिसके चलते उनको इंटस्ट्री के की स्टार्स ने बर्थडे विश किया है। महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर, 1948 में हुआ था। उन्होंने फिल्म 'मंजिलें और भी हैं' से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।
हाल ही में इन सारी विशिज के बीच उनकी दोनों बेटियों यानी आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने बेहद खूबसूरत तरीके से उन्हें बर्थडे विश किया है। महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट ने अपने पिता का एक ब्लैक ऐंड वाइट फोटो पोस्ट किया है, जिसे देखकर कुछ समय तक को आप यह पहचान ही नहीं पाएंगे कि यह महेश भट्ट ही हैं। महेश भट्ट का यह रूप शायद ही आपने पहले देखा हो। तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन भी दिया है। 'मेरी धूप मेरी बारिश, मेरे बुजुर्ग इंसान जिसने मुझे प्यार और दर्द दोनों सिखाए। बेहद सनकी टीचर। जन्मदिन मुबारक मेरे दोस्त। जब भी मुझे जन्म मिले काश आप ही मेरे पिता बनें।
उनकी इस फोटो को प्रियंका चोपड़ा, दिया मिर्जा, हुमा कुरैशी जैसे कई सितारों ने लाइक किया है। वहीं महेश की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने भी अपने पिता को जन्मदिन की शुभकमनाएं दी हैं। पूजा भट्ट, महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी किरण की बेटी हैं। पूजा ने पिता की एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें महेश भट्ट अपनी पत्नी किरण के साथ नजर आ रहे हैं और पूजा उनकी गोद में है।
बता दें कि महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म 'सारांश' को मॉस्को अंतराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था। महेश 'गैंगस्टर', 'राज', 'मर्डर', 'कसूर', 'जख्म', 'तमन्ना', 'कसूर' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
पेट की जिद्दी चर्बी हो जाएगी गायब, रोज पिएं ये 5 Drinks
Jatoli Shiv Temple in Solan, Himachal Pradesh: एशिया के सबसे ऊंचे जटोली शिव मंदिर में है स्फटिक मणि शिवलिंग
शिकारी माता मंदिर जा रहे 6 लोग के साथ हादसा, मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर खाई में गिरी कार