OMG!! अक्षय कुमार हुए प्रेग्नेंट, खुद ट्वीट कर बताया अजूबे का राज

9/6/2017 1:52:18 PM

मुंबई: खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर टीवी शो को होस्ट करने वाले हैं। अक्षय जल्द ही स्टार प्लस के जल्द शुरू होने वाला कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ सीजन 5 में दिखाई देंगे।

 इस शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। रिलीज किए गए प्रोमो में अक्षय कुमार प्रेग्नेंट दिखाए गए हैं। खास बात ये है कि अक्षय के पेट में एक-दो नहीं बल्कि छह बच्चे एक साथ मस्ती कर रहे हैं।  इतना ही नहीं इस प्रोमो का शीर्षक 'अपना हीरो पेट से' दिया गया है।

PunjabKesari
अपने इस नए शो के बारे में अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट करके अपने फैंस को जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया सोच रही हैं यह अजूबा कैसे हुआ ?

खबरों की मानें तो इस शो में लोगों को अक्षय के साथ डॉक्टर गुलाटी भी नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं। गौरतलब है कि इस शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ ने ही कपिल शर्मा, सुनील पाल, सुदेश लहरी और राजू श्रीवास्तव जैसे नामी कॉमेडियन्स को पहचान दिलाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News