फैमिली के साथ मालदीव में छुटि्टयां मनाना चाहते है अजय देवगन

5/18/2017 3:10:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन शूटिंग के बाद परिवार के साथ छुटि्टयों पर जाना चाहते हैं। वह इन दिन 'गोलमाल अगेन' और 'बादशाहो' की शूटिंग में व्यस्त है। गोलमाल अगेन के निर्देशक रोहित शेट्‌टी भी अपने रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए स्पेन जा रहे हैं। अजय न्यू ईयर हॉलिडे पर लंदन जाने के बाद से लगातार शूटिंग कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें कि अजय ने काजोल और अपने बच्चों के साथ मालदीव जाने का प्लान बनाया है। अजय 28 मई को निकलेंगे और 10-12 दिन बाद लौटेंगे। इस समय अजय के बच्चों की स्कूल की छुटि्टयां हैं। काजोल के पास भी फिलहाल कोई असाइनमेंट नहीं है। इसी को देखते हुए अजय ने हॉलिडे पर जाने का फैसला लिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News