काजोल नहीं बल्कि इस एक्ट्रैस के प्यार में पागल थे अजय देवगन, इस वजह से नहीं हो पाई शादी

1/30/2018 5:05:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रैस रवीना टंडन ने एक-साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। यहां तक इन दोनों को कई बार फिल्मों के अलावा भी एक साथ देखा गया।

PunjabKesari

बताया जाता है कि ये दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करने लगे थे। वैसे तो इन दोनों की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अजय से अपने रिलेशन खराब करना रवीना के करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो फिल्म दिलवाले से रवीना और अजय के रिश्तों के बीच खटास की शुरुआत हुई। ऐसा माना जाता है कि उस दौरान अजय करिश्मा कपूर के साथ डेट कर रहे थे जो कि रवीना को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। रवीना अजय देवगन के से इस कदर प्यार करती थी कि वो सही और गलत का फैसला नहीं ले पाती थी। रवीना ने अजय के साथ-साथ करिश्मा को भी टारगेट भी किया।

PunjabKesari

रवीना ने करिश्मा को इंडस्ट्री की सबसे असहज एक्ट्रेस बताते हुए उन्हें कई फिल्मों में निकलवाने का आरोप लगाया। करिश्मा रवीना से बहुत नाराज हो गई और उन्होंने रवीना के साथ किसी भी तरह का संबंध रखना पसंद नहीं किया। इन दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए अजय ने भी रवीना से काफी दूरी बना ली। अजय उन दिनों टॉप के एक्टर में गिने जाते थे और इसी वजह से डायरेक्टर उनकी पसंद और नापसंद का खासा ख्याल रखते थे।

PunjabKesari

बता दें कि अजय और रवीना ने दिव्य शक्ति, एक ही रास्ता, क़यामत, एल ओ सी, कई अन्य फिल्मों में काम किया। सभी फिल्मों में इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भी अजय देवगन और रवीना टंडन के बीच तकरार का ये सिलसिला जारी है और आखरी में अजय की नजदीकियां बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल से बढ़ गई और काजोल और अजय ने कुछ समय बाद शादी रचा ली| अब दोनों अपनी लाइफ में बिजी है|


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News