अक्षय की सक्सेस गुरु है ये एक्ट्रैस, बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में कमा रही नाम

10/27/2017 10:12:06 PM

मुंबईः बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मॉडल पूजा बत्रा का आज जन्‍मदिन है। 27 अक्टूबर, 1974 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में उनका जन्‍म हुआ था। साल 1993 में वे 'फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल' बनीं थी। उन्‍होंने साल 1997 में फिल्‍म 'विरासत' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने लगभग 20 फिल्‍मों में काम किया जिनमें 'हसीना मान जायेगी', 'दिल ने फिर याद किया', 'नायक' और 'कहीं प्‍यार न हो जाये' जैसी फिल्‍में शामिल है।

 

बॉलीवुड में आने से पहले अक्षय के कितने अफेयर्स थे ये तो पता नहीं लेकिन बी टाऊन में अक्की का पहला प्यार रही पूजा बत्रा। वहीं पूजा बत्रा जिनके खाते में सिर्फ एक ही हिट फिल्म विरासत है।  साल 1991 में पूजा बत्रा जब सुपरमॉडल हुआ करती थीं और खिलाड़ी कुमार बॉलीवुड में क़दम रखने के लिए कर रहे थे स्ट्रगल। अक्षय ने पूजा बत्रा के साथ फिल्म तलाश - द हंट बिगेन में भी काम किया था।

 

कहा जाता है कि पूजा बत्रा के साथ दोस्ती की वजह से ही अक्षय कुमार बॉलीवुड की बड़ी पेज 3 पार्टियों में एंट्री मिल पाती थी। जिस वजह से उन्हें बड़े लोगों से मिलने के मौके मिले। यही वजह है कि अक्षय पूजा को अपना गाड़फादर मानते थे। शायद यही वजह है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुँच पाए। इसके बाद अक्षयकरियर में आगे बढ़ते गए 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News