इस एक्ट्रैस को शख्स ने गलत जगह छुआ तो जड़ दिया जोरदार थप्पड़

3/20/2017 10:41:12 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस पंखुड़ी अवस्‍थी सीरियल 'क्या कसूर है अमला का' में नजर आएंगी। वह इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में इस सीरियल के प्रमोशन के दौरान पंखुड़ी ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। पंखुड़ी ने बताया कि हाल ही में वो अपने दोस्तों के साथ बंगलुरु गई थीं। उन्होंने कहा, 'वहां मैंने स्‍कर्ट पहन रखी थी। तभी एक शख्स ने मेरी जांघों को छूने का साहस किया और मैंने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।   पंखु़ड़ी ने कहा, 'मैं अपने अनुभव से कहूं तो भारत के सुरक्षित शहरों में से मुंबई एक है। मैं दिल्ली, चंडीगढ़, नोएडा और बंगलुरु में रही हूं और अन्य शहरों में भी गई हूं। मैं यह नहीं कहूंगी कि शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित होते हैं।'

बता दें कि उन्होंने आगे बताया कि कम उम्र में भी उनके साथ लड़के बत्तमीजी करते थे लेकिन तब वो उसे ठीक से समझ नहीं पाती थीं। शहर रात में लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं और बिना किसी डर के रात में बाहर निकलने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। पंखुड़ी कहती हैं कि अगर उनके साथ कोई छेड़खानी करता है तो वह चुप नहीं बैठ सकतीं। टीवी शो ‘क्या कसूर है अमला का’ का प्रसारण 3 अप्रैल से चैनल स्टार प्लस पर होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News