UNSEEN PHOTOS: कभी थी इतनी हॉट ये एक्ट्रैस कि लोग पहचानते थे बोल्ड इमेज के लिए

3/28/2017 12:35:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस मुनमुन सेन 80 के दशक में अपनी बोल्ड और सैक्सी इमेज के लिए जानी जाती थीं। उन्हें उस दौर की कई मैगजींस के कवर पर बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। गुजरे जमाने की जानी-मानी एक्ट्रैस रहीं सुचित्रा सेन की बेटी मुनमुन सेन 28 मार्च को 63 साल की हो गईं। 1958 में जन्मीं मुनमुन सेन ने हिंदी के अलावा बांग्ला, तमिल, तेलगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। मुनमुन की एजुकेशन शिलॉन्ग और कोलकाता में हुई। वो आर्ट के साथ ही सोशल एक्टिविटीज में भी काफी आगे रहती हैं, यही वजह है कि उन्होंने शादी से पहले ही एक बच्चे को गोद ले लिया था। 

बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद हीरोइन का करियर खत्म हो जाता है लेकिन मुनमुन सेन ने अपने करियर की शुरुआत न सिर्फ शादी, बल्कि एक बेटी की मां बनने के बाद की। उन्होंने 1978 में त्रिपुरा की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले भरत देव वर्मा से शादी की। 1979 में उन्होंने बड़ी बेटी राइमा को जन्म दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News