अब जापान और रूस में भी होगा खुलासा कि ''कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा?''

12/26/2017 7:40:46 PM

मुंबईः इस साल की सबसे चर्चित फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' भारत के बाद अब जापान और रूस के पर्दों पर भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। बता दें कि इस फिल्म के प्रोडूसर शोबू यार्लगडा ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है।

 

ये फिल्म 29 दिसंबर को जापान में रिलीज की जाएगी जबकि अगले साल 11 जनवरी को ये रूस के सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी। जापान की राजधानी टोकियो में फिल्म की स्क्रीनिंग के स्क्रीनशॉट के साथ ही उन्होंने रूसी भाषा में डब की गई इस फिल्म का टीजर भी शेयर किया।

दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रभास और राना दग्गूबाती अभिनीत इस फिल्म की कहानी दो भाईयों के बीच एक साम्राज्य की सत्ता के युद्ध पर आधारित है। इसके अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज भी फिल्म में खास भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का पहला भाग साल 2015 में आया था जबकि दूसरा भाग इसी साल आया था। दोनों ही फिल्मों ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। फिल्म के रूस और जापान में रिलीज होने को लेकर राना दग्गूबाती ने भी ट्वीट किया है।

 

फिल्म में विशाल और खूबसूरत सेट के अलावा कलाकारों के जबरदस्त अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने अब तक सभी भाषाओं को मिलाकर 1294 करोड़ की कमाई की है। हिंदी में रिलीज होने के बाद ही फिल्म में पहले हफ्ते के भीतर 245 करोड़ रुपये कमा लिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News