''हाफ गर्लफ्रेंड'' में काम नही करेंगे सुशांत सिंह राजपूत!

12/1/2015 2:05:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में काम करने से मना कर दिया है। मोहित सूरी चेतन भगत के नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। चर्चा थी कि इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर सुशांत और अभिनेत्री के तौर पर कृति सेनन का चयन किया गया है। अब सुना जा रहा है कि सुशांत डेट्स की प्रॉब्लम की वजह से यह फिल्म नहीं कर पा रहे है। 

मोहित सूरी ने जब सुशांत से फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड का सीन करने को कहा था तो सुशांत की एक्टिंग से वे काफी प्रभावित हुए थे। सुशांत भी एकता कपूर के साथ हॉफ गर्लफ्रेंड में काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। बाद में समस्या यह आई कि हॉफ गर्लफ्रेंड के लिए निर्माता जो डेट्स सुशांत से मांग रहे थे वे डेट्स सुशांत पहले ही दिनेश विजन को दे चुके थे। ऐसे में सुशांत के पास फिल्म छोडने के सिवाय और कोई विकल्प नहीं था। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News