श्रद्धा कपूर का भाई भयानक हादसे में हुआ बुरी तरह घायल

10/14/2015 5:28:15 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक श्रद्धा कपूर के भाई की हालत फिलहाल गंभीर है। उन्हें कुल 45 टांके लगाए गए हैं।

इसका बात का तब पता चला जब उनकी आने वाली फिल्म ''बुंबारिया'' के निर्माता माइकल वार्ड ने उनके शूट पर समय से न पहुंचने पर शक्ति कपूर को फोन किया। इस पर शक्ति ने जो बताया, वह सुनकर उनके होश उड़ गए। वार्ड ने बताया सिद्धांत एक हादसे का शिकार हो गया है। 

सिद्धांत पर उन्हीं के घर का बड़ा कांच खुद-ब-खुद टूट कर गिर पड़ा है। इससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। एक जगह इतना कट गया है कि इसमें 45 टांके लगाए हैं।  फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News