''सरबजीत का हिस्सा कभी नही थे सलमान''

4/23/2016 2:24:38 PM

मुंबई: फिल्म ''सरबजीत'' के निर्देशक उमंग कुमार ने कहा कि सरबजीत सिंह को रिहा कराने के लिए सुपरस्टर सलमान खान द्वारा चलाया गया अभियान फिल्म ''सरबजीत'' की स्क्रिप्ट का हिस्सा कभी नही रहा।

खबरों के अनुसार, सरबजीत में कहानी का एक हिस्सा संभवत सलमान खान से संबंधित है। साल 2012 में सलमान ने सरबजीत सिंह को पाकिस्तान की जेल से रिहा कराने के लिए ट्विटर पर अभियान चलाया था। सरबजीत कथित खुफियागिरी के लिए पाकिस्तान की जेल में 20 वर्षों से अधिक समय तक कैद था। यह फिल्म सरबजीत की बहन द्वारा भाई को रिहा कराने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में हैं।

उमंग ने कहा, ‘‘यह सच नहीं है। हमें नही पता इसकी शुरुआत किसने की और क्यों की। सरबजीत को रिहा कराने के लिए सलमान खान द्वारा चलाया गया अभियान हमारी स्क्रिप्ट का हिस्सा कभी नही था। लिहाजा उस कड़ी को हटाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, जो हमारी फिल्म का कभी हिस्सा ही नहीं था?’’

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान, दोनों के मित्र उमंग ने कहा, ‘‘न तो सलमान ने और न ऐश्वर्या ही एक-दूसरे के साथ कुछ करने की इच्छा रखते हैं।’’ ऐश्वर्या ने इस फिल्म में सरबजीत की बहन का किरदार निभाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News