सलमान के ''रेप्ड स्टेटमेंट'' पर भड़की प्रियंका चोपड़ा और बोला...

6/28/2016 1:31:00 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ''रेप्ड स्टेटमेंट'' पर प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सबसे पहले तो यह सवाल आपको उस शख्स से पूछना चाहिए, जिसने यह कमेंट किया है। 

प्रियंका ने कहा कि मीडिया और एक वुमन होने के नाते हमें सबसे पहले अपनी पावर का सही इस्तेमाल करते हुए उन बातों पर गौर करना चाहिए जो वाकई में देश की बड़ी प्रॉब्लम हैं। आए दिन महिलाओं से जुड़ी कोई-न-कोई कंट्रोवर्सी मीडिया की हेडलाइन बनती है। हमें कंट्रोवर्सी हाइलाइट करने के बजाय महिलाओं से जुड़े रियल इश्यू पर ध्यान देने की जरूरत है। 

गौरतलब है कि ‘सुल्तान’ के प्रचार के दौरान एक समूह साक्षात्कार के दौरान सलमान ने कहा था कि पहलवानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग के बाद वह शारीरिक रूप से इतना थक जाते थे कि वह एक ‘बलात्कार पीड़ित महिला’ के जैसा महसूस करते थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News