अब प्लेबॉय मैगज़ीन में नहीं मिलेगा वैसा मजा

10/13/2015 4:27:34 PM

वाशिंगटन : अपने पहले अंक में वर्ष 1953 में मर्लिन मुनरो की फोटो को आवरण पृष्ठ पर छापने वाली पत्रिका ‘प्लेबॉय’ अब अपने आवरण पृष्ठ पर महिलाओं की नग्न तस्वीरें नहीं छापेगी।  मुख्य कार्यकारी स्कॉट फ्लांडर्स के मुताबिक यह निर्णय पिछले महीने पत्रिका के एक प्रमुख संपादक कोरी जोंस की प्लेबॉय के संस्थापक ह्यूग हैफनर से हुई मुलाकात के बाद लिया गया है। यह मार्च में शुरू होगा। हालांकि प्लेबॉय के प्रिंट संस्करण मेंं महिलाओं के उत्तेजक फोटो होंगे।  
 
फ्लांडर्स  ने न्यूयॉर्क टाइम्स  को बताया कि अब ये (फोटो) नग्न नहीं होंगी। अब इंटरनेट के युग में इस तरह के चित्र आम बात हो गई है। उन्होंने  कहा, ‘‘अब आपको बस एक क्लिक करना होता है और हर तरह से सेक्स करने की तस्वीर आपके सामने मुफ्त में उपलब्ध होती है।’’
 
 यह उस पत्रिका के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा जो किसी समय में महिलाओं को उनके प्राकृतिक स्वरूप में लोगों के सामने लेकर सामने आई थी और उनके प्रति एक वर्जना को तोड़ा था।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News