बॉक्स ऑफिस पर भी धोनी की धुंआधार पारी जारी

10/1/2016 5:09:26 PM

मुंबई: भारत के सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म‘एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ने बॉक्स ऑफिस की शुरूआत ही सिक्सर से की है। 
 
नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म‘एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म 30 सितंबर को प्रदर्शित हुयी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है। अपने किरदार को साकार करने के लिये सुशांत ने कड़ी मेहनत की और फिल्म देखने के बाद इस बात का अंदाजा खुद ब खुद हो जाता है।
 
क्रिकेट के मैदान पर अक्सर धोनी रनों की झड़ी लगाते रहे हैं और अब बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही उन्होंने अपने ट्रेडमार्क हैलीकॉप्टर शॉट््स से सिक्सर लगाकर शानदार शुरूआत की है।‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ने बॉक्स ऑफिस पर रुपयों की बरसात करते हुये पहले दिन 21.30 करोड़ रुपये का शानदार व्यापार किया है। फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों की भी काफी सराहना मिल रही है। सलमान खान की फिल्म सुल्तान के बाद निर्देशक पांडे की यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपङ्क्षनग हासिल करने वाली फिल्म बन गयी है। सुल्तान ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News