शादी से पहले बिपाशा के बारे में ये बोले करण सिंह

4/20/2016 3:49:33 PM

मुंबई: अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी होने वाली पत्नी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं और उन्होंने बिपाशा बसु को ‘सर्वश्रेष्ठ’ बताया है। ‘एलोन’ के 34 वर्षीय अभिनेता 30 अप्रैल को बिपाशा के साथ शादी करने जा रहे हैं और ये दोनों अपनी शादी से पूर्व की तैयारियों को सोशल मीडिया पर साझा करने में व्यस्त हैं।

करण ने ब्लैक एंड व्हाइट एक तस्वीर साझा की है और लिखा है ‘‘आपका सब कुछ अच्छा है।’’ इस तस्वीर में करण बिपाशा को नाक पर किस करते नजर आ रहे हैं। कुछ समय से डेटिंग कर रहे दंपत्ति ने एक संयुक्त बयान के जरिए अपनी शादी की घोषणा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News