''धीरे-धीरे'' के बाद ऋतिक-सोनम दिखेंगे ''आशिकी-3'' में!

12/17/2015 4:14:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक अमित शर्मा अभिनेता ऋतिक रोशन और सोनम कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। अमित शर्मा ने इस वर्ष अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर फिल्म तेवर बनाई है। ''तेवर'' के जरिए अमित शर्मा ने विज्ञापन फिल्मों से फीचर फिल्मों में प्रवेश किया। अब उनके ''आशिकी'' सीरीज की तीसरी फिल्म का निर्देशन करने की चर्चा है। 

इसमें ऋतिक रोशन और सोनम कपूर की कास्टिंग की चर्चा है। हाल ही में ये दोनों सितारे टी-सीरीज के म्यूजिक वीडियो ‘धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ में नजर आए थे। इसे अमित ने ही निर्देशित किया था। अब चर्चा है कि इन दोनों को लेकर बड़ा रोमांटिक प्रोजेक्ट वे ही निर्देशित करेंगे। सुपरहिट ‘आशिकी-2’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल जबकि ''आशिकी 2'' में आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर ने काम किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News