Pics: मोटापे ने बनाया इन सितारों को कामयाब

4/23/2016 4:10:25 PM

मुंबई: आज के दौर में हर कोई अपना स्लिम फिगर बनाने और वजन कम के पीछे पड़ा है लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारे एेसे है जो अपने मोटापे से बेहद खुश हैं। आज वह अपने मोटापे की वजह से दुनिया में इतने कामयाब हैं। आइए आज हम अापको इन स्टार्स के बारे में बताते है। 

टी.वी सीरियल "बड़े अच्छे लगते हैं" में एक्टर राम कपूर इस शो से ज्यादा हिट हुए है। इस सीरियल में वे मोटे पंजाबी बिजनेसमैन बने थे। उनका कहना है कि यह मोटापा उनकी पहचान बन चुका है।

टी.वी एक्ट्रैस डॉली बिंद्रा अपने इसी वजन से कई सीरियलों और फिल्मों में काम पाने में सफल रही हैं। डॉली अपने वजन घटाने के बारे में नहीं सोचती।

 

कॉमेडियन भारती सिंह यानि लल्ली कॉमेडी की शुरुआत करने वाली क्यूट लड़की  बनी थी। सब उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं। भारती फैशन शो में भी वॉक करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा "दबंग" में डेब्यू करने के वक्त से ही मोटी दिखती है।सोनाक्षी को खूब फिल्में भी मिलती हैं। वे किसी मामले में दूसरी हीरोइनों से पीछे नहीं हैं।

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी बेहद मोटे हैं और लंबे वक्त से ऐसे ही हैं। गणेश बेहद मोटे है लेकिन उनकी कला में कोई कमी नहीं है। उन्होने डांस को फिटनेस की अच्छी कसरत बताया है। 

एक्टर वरुण शर्मा को भी बेधड़क रोल मिलते हैं। फिल्मों में उनके मोटापे का मजाक भी बनाया जाता है। वरुण पूरे आत्मविश्वास के साथ एक्टिंग करते हैं और रोल में जान डाल देते हैं।

बॉलीवुड हीरोइन जरीन खान अपने वजन से खुश हैं। फिल्म "वीर" से बॉलीवुड में एंटर हुई थी।बॉलीवुड में आने से पहले तो वे काफी मोटी थीं।

बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी सोना पहनने के लिए मशहूर है। बप्पी अपने मोटापे के लिए भी फेमस हैं। वह अपनी हुनर के सामने वजन को नहीं आने देते।

बॉलीवुड एक्ट्रैस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में फिल्म दुनिया की शुरुआत की है। फिल्म "दम लगा के हईशा" में भूमि इतनी मोटी हुईं जिसने उन्हें इतना सफल बना दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News