ऐसे सैलेब्स की तरह करें प्रपोज, ताकि आपका प्यार कभी ना कर पाए इंकार

5/28/2016 12:42:53 PM

नई दिल्ली: दुनिया में सभी प्यार करने वाले की मंज़िल शादी होती है। अपने प्यार के साथ शादी कर के हर कोई रहना चाहता है। वही दूसरी तरफ  लड़की चाहती है कि उसका प्यार उसे शादी के लिए कुछ इस तरह प्रपोज़ करे, जिसे वो ताउम्र न भुला पाए। लेकिन आम जिन्दगी में अधिकतर एेसी नहीं होता। आज हम आपको एेसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने प्यार को शादी के लिए कुछ इस तरह प्रपोज़ किया कि उनका पार्टनर उन्हें लाईफ पार्टनर बनाने से इंकार नहीं कर पाया।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली ख़ान को जब उनके पार्टनर कुणाल खेमू ने दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में आइफ़िल टावर के नीचे चांदनी रात में जब अंगूठी को आगे बढ़ाते हुए कुणाल ने सोहा से शादी के लिए पूछा, तो वो मना नहीं कर पाईं, और दोनो लाईफ पार्टनर बन गए। 

बॉलीवुड किंग शाहरुख ख़ान बॉलीवुड फ़िल्मों के रोमांस के किंग हैं। यह बात तो सभी जानते है। लेकिन वह अपनी निज़ी ज़िंदगी में भी बहुत रोमांटिक हैं। शाहरुख ने जुहू बीच पर अपने प्यार को प्रपोज़ करते हैं। गौरी के हां कहने पर उन्हें गले लगा कर रोते है।

हॉलीवुड की सिंगर सील ने अपनी प्रेमिका हाइडी को शादी के लिए प्रपोज़ करने के लिए एक हैलिकॉप्टर बुक किया। उन्हें 1500 फ़ीट ऊंचे पहाड़ों पर ले गए। इतना ही नहीं उन्होंने एक बेड भी लगाया, जिस पर गुलाब के फूल बिछाए और जेब से हीरे की अंगूठी निकाली और फ़िर शादी के लिए प्रपोज़ किया।

हालांकि ऋतिक और सुज़ैन अब एक साथ नहीं हैं। लेकिन अभी भी उनके प्यार की कहानी हर किसी के ज़हन में है.। वेलेंटाइन-डे पर जब ऋतिक ने अपने घुटने पर बैठ कर सुज़ैन को शादी के लिए प्रपोज़ किया, तब सुज़ैन मना नहीं कर पाई। करीब एक साल से दोनों प्यार में बंधे थे। जुहू बीच की वो रात दोनों की लाइफ़ की सबसे रोमांटिक रात थी।

इनकी तरह कई आेर स्टार्स ने अलग-अलग अदांज से प्रपोज़ किया कि वह अपने पार्टनर को मना ही नहीं कर पाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News