संजय गुप्ता शूट कर रहे ''जज्बा'' का प्रचार वीडियो

9/2/2015 2:17:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय गुप्ता अपनी आगामी फिल्म जज्बा का प्रचार वीडियो शूट कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म ''जज्बा'' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही है। संजय गुप्ता ने कहा कि वह फिल्म ''जज्बा'' के पहले प्रचार वीडियो शूट कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘‘शूट खत्म! जज्बा के पहले प्रचार वीडियो की शूट के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे गाने की शूटिंग पसंद है।’’   

बताया जाता है कि फिल्म में ऐश्वर्या, अनुराधा वर्मा नाम की वकील का किरदार निभाएंगी, वहीं इरफान खान एक निलंबित पुलिकर्मी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में ऐश्वर्या और इरफान के साथ अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंद रॉय सान्याल और शबाना आजामी भी नजर आएंगी। फिल्म जज्बा 9 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News