इंतज़ार खत्म! सोनम-ऋतिक ने किया धीरे-धीरे प्यार (video viral)

8/31/2015 4:29:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और ऋतिक रोशन का एक गाना रिलीज़ हुआ है। यह गाना किसी अपकमिंग फिल्म का नहीं बल्कि फिल्म ''आशीकी'' का है जिसमें सोनम और ऋतिक ने अपनी एक प्यार वाली केमिस्ट्री दिखाई है। तुर्की में शूट हुआ यह गाना ''धीरे धीरे'' से मेरी ज़िंदगी में आने का नया वर्जन है जिसे हनी सिंह ने गाया है।   

यह गाना गुलशन कुमार को ट्रिब्यूट किया है। धीरे-धीरे गाने को मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी। ऋतिक-सोनम की जोड़ी आज तक बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई है। ऐसे में दोनों के फैंस उन्हें एक साथ देखने को बेकरार हैं। उल्लेखनीय है कि गुलशन कुमार टी सीरीज म्यूजिक कंपनी के संस्थापक हैं और वर्ष 1997 में 41 साल की उम्र में उनकी हत्या हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News