Mr.INDIA के सीक्वल में करने को लेकर ये बोले अर्जुन कपूर

4/12/2016 2:36:14 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह ‘मिस्टर इंडिया’ के सीक्वल में काम नही कर रहे है। बोनी कपूर ने 1987 में अनिल कपूर ,श्रीदेवी और अमरीश पुरी को लेकर फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी। चर्चा है कि बोनी अब अपने पुत्र अर्जुन को लेकर फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे है जबकि अर्जुन कपूर ने इसका खंडन किया है।

अर्जुन कपूर की फिल्म की एंड का हाल ही में  रीलिज हुई है। अर्जुन कपूर ने कहा "ऐसी खबरें आती-जाती रहती हैं। काश कि मैं अपनी जिंदगी के बारे में इतना जानता। यह सब अटकलें हैं। फिलहाल मैं केवल एक ही फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ में ही काम कर रहा हूं"। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन के साथ श्रद्धा कपूर हैं। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News