...तो अब बनेगी सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना‘ 2

3/18/2016 2:32:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विकास बहल सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना‘ का सीक्वल बना सकते हैं। वर्ष 1994 में प्रदर्शित राजकुमार संतोषी निर्देशित ‘ अंदाज अपना अपना’ में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, शक्ति कपूर और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।‘ अंदाका अपना अपना’को प्रदर्शित हुए 22 साल हो गए हैं लेकिन नए कामाने में भी यह पुरानी फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने का माद्दा रखती है। इस बीच फिल्म के सीक्वल की खबरें आती रहीं और जाती रहीं। चर्चा है कि बॉलीवुड निर्देशक विकास‘अंदाज अपना अपना’का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।


विकास ने क्वीन जैसी कामयाब फिल्म बनाई है। विकास की पिछली फिल्म ‘शानदार’ असफल हो गई थी। लेकिन अब वह धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। चर्चा है कि विकास ने ‘अंदाका अपना अपना’ पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि फिल्म का टाइटल केवल अंदाका अपना अपना होगा लेकिन कहानी बिल्कुल नई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News