अमिताभ बच्चन के फेसबुक फालोवर की संख्या 2.3 करोड़ पहुंची

2/6/2016 4:02:02 PM

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन के फालोवर की संख्या फेसबुक पर 2.3 करोड़ पहुंच गई है। बच्चन इस समय अपने परिवार के साथ मालदीव में हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया है। 

 उन्होंने लिखा, ‘‘2.3 करोड़ फालोवर ...मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी का धन्यवाद...यह आप लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं था।’’ 

उल्लेखनीय है कि ‘पीकू’ के नायक का फेसबुक अकाउंट प्रसंशकों के लिए उनसे जुडऩे का मंच है। यहां वह अपने महानायक से बातचीत कर सकते हैं और उनकी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News