आखिर अक्षय कुमार किसको देंगे अपने ऑटोग्राफ?

10/4/2015 3:39:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देने जा रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस को खुश करने के लिए कोई-न-कोई कोशिश करते रहते हैं। सलमान खान ने अपने फैंस के सामने ये ऑफर रखा था कि हीरो देखने वाले पहले सौ फैंस के टिकट पर वह खुद अपना ऑटोग्राफ देकर उन्हें भेजेंगे। अब ऐसा ही एक ऑफर अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस को दिया है।

अक्षय की फिल्म ‘‘सिंह इज ब्लिंग’’ रिलीज हो चुकी है। अक्षय ने फैंस को कहा है कि सभी अपना पंसदीदा सीन बताएं। यदि यह सीन वहीं हुआ जो अक्षय का भी पंसदीदा है तो पांच विजेताओं को अक्षय के ऑटोग्राफ वाले टिकट मिलेंगे। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा,‘‘फिल्म का अपना पंसदीदा सीन मेरे साथ शेयर कीजिए। पांच विजेताओं को मिलेंगे मेरे ऑटोग्राफ वाले मूवी टिकट। परिणाम रविवार को घोषित होगा।’’ 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News